रायपुर (सिलतारा औद्योगिक क्षेत्र) – गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में निर्माण विभाग की छत गिरने से 6 मजदूरों की मौत और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतकों के परिवार फैक्ट्री के बाहर जमा हैं और घटना के कारणों की जांच जारी है।
