रॉयल फाउंडेशन ने निशुल्क रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया, 168 युवाओं को मौके पर जॉइनिंग लेटर
डबरा। रॉयल आईटीआई कॉलेज, डबरा में दिनांक 20 सितम्बर 2025 को रॉयल फाउंडेशन द्वारा निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा भाजपा अध्यक्ष (ग्रामीण) जसदीप संधू, विशिष्ट अतिथि स्वच्छता पखवाड़ा 2025-26 ब्रांड एंबेसडर सौरभ दुबे, समाजसेवी श्याम श्रीवास्तव सनम और अध्यक्षता संस्था संचालक राजीव श्रीवास्तव जी ने की।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट गुजरात, यूनो मिंडा बैंगलौर, धूत ट्रांसमिशन हरियाणा, बी.पी.एल. (वीवो) प्रा.लि. नोएडा और पेटीएम जैसी कंपनियों ने भाग लिया। मेले में लगभग 329 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 168 प्रतिभागियों को मौके पर ही जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए।
अतिथियों ने युवाओं को परिश्रम, अनुशासन और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन और आयोजकों की भी सराहना की गई।
#DabraNews #RoyalFoundation #RozgarMela #JobOpportunities #YouthEmpowerment
