धार जिले के बदनावर में स्थापित होने जा रहे देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा 17 सितंबर को भूमिपूजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु आज स्थल पर आयोजित बैठक में मंत्री चेतन्य कुमार कश्यप ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. Mohan Yadav जी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, साथी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद सुधीर गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली है।
