भोपाल स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम “प्रेम-पाखी” में मंत्री इंदर सिंह परमार ने भाग लिया और उपस्थितजनों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम कोशिश वेलफेयर सोसाइटी एवं एलएनसीटी समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में गोरखपुर से पधारी युवा कवियित्री सुश्री श्वेता सिंह और वीर रस के युवा कवि सूर्यकांत चतुर्वेदी ने ऊर्जा से भरे काव्य पाठ प्रस्तुत किए। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में तनाव मुक्ति, सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना था।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पारासर, एलएनसीटी समूह के प्रमुख जयनारायण चौकसे, सचिव अनुपम चौकसे, कोशिश वेलफेयर सोसाइटी के सचिव पवन दुबे और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
