कृषि विज्ञान केंद्र, अलीराजपुर में ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ के अंतर्गत आयोजित पाँच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाग लिया। यह कार्यक्रम ग्रामीण अंचल की महिलाओं को प्राकृतिक खेती की नई तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 🌱✨
