उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन में स्कूल शिक्षा विभाग, जिला उज्जैन और परिवहन विभाग की बैठक लेकर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में परिवहन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के जिलों में पंजीकृत वाहनों की संख्या, राजस्व, 1 जनवरी 2025 से 31 अगस्त 2025 तक निलंबित किए गए लाइसेंस, और छात्रों के लिए स्कूल/कॉलेज बसों की चेकिंग समेत अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
शिक्षा विभाग की बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रवृत्ति और स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समय-समय पर स्कूलों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सचिव परिवहन विभाग श्री मनीष सिंह, परिवहन आयुक्त श्री विवेक शर्मा, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, शिक्षा और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
