मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आज होटल पलाश, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी परिषद की बैठक में भाग लिया। बैठक में उन्होंने ऑनलाइन प्रणाली पंजीयन प्रक्रिया में किए गए सुधारों का उल्लेख किया और उपस्थित जनों से चर्चा की।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि विद्यार्थियों के अपूर्ण आवेदन शीघ्र पूर्ण किए जाएँ और विश्वविद्यालय व महाविद्यालय से संबद्ध जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
