प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेल और सड़क नेटवर्क को बड़ी मंजूरी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने आज बुनियादी ढाँचे के विस्तार से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।
पहला प्रोजेक्ट भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट सिंगल रेलवे लाइन खंड का दोहरीकरण है, जिसकी लागत ₹3,169 करोड़ होगी। इस परियोजना से लगभग 28.72 लाख की आबादी और 441 गाँवों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी।
दूसरा प्रोजेक्ट बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के मोकामा-मुंगेर खंड का निर्माण है। यह ₹4,447.38 करोड़ की लागत से 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-नियंत्रित सड़क के रूप में बनेगा। इससे मोकामा, बड़हिया, लखीसराय, जमालपुर, मुंगेर और भागलपुर के लोगों को तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
रेल और सड़क नेटवर्क के इन विस्तार कार्यों को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय कैबिनेट का इन दूरदर्शी निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया है।
