कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट चोरी पकड़ी गई है। राहुल ने दावा किया कि वोटर को डिलीट करने की जांच में सामने आया कि जिनके नाम से वोट डिलीट हुए और जिन पर डिलीट करने का आरोप लगा—दोनों को इसकी जानकारी तक नहीं थी।
राहुल ने उदाहरण देते हुए बताया कि गोदा बाई नामक महिला के नाम पर 12 वोट डिलीट हुए, जबकि उन्हें खुद इस बारे में पता नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि यही पैटर्न महाराष्ट्र में भी देखा गया, जहाँ उसी सिस्टम से वोटर जोड़े गए।
कांग्रेस नेता का कहना है कि यह खेल कार्यकर्ता स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम लेवल पर सॉफ्टवेयर के जरिए हुआ है। राहुल ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि “EC सोया हुआ नहीं है, बल्कि जगा हुआ है और सब सिस्टम के तहत हो रहा है।”
