भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश आगमन की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से धार जिले में पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही 16 दिवसीय ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा।
पीएम मित्रा पार्क प्रदेश के कपास उत्पादक किसानों, विशेषकर मालवा-निमाड़ अंचल के किसानों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा। इस परियोजना से वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
