शिवपुरी। जिले के बदरवास जनपद के उपाध्यक्ष सहित 13 जनपद सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर को अपने-अपने त्यागपत्र सौंपे।
त्यागपत्र दिए जाने के पीछे की वजहों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। इस सामूहिक कदम ने जनपद की आंतरिक राजनीति और कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
