भाण्डेर, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज भाण्डेर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित पोषण एवं पुनर्वास केंद्र, ओपीडी, प्रसव कक्ष और ऑपरेशन कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र में सेवाओं का सुचारू संचालन निरंतर बना रहे।
