भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल और संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने उनके भोपाल स्थित निवास पर भेंट की।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इसके उपरांत सभी ने साथ में भोजन भी किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस तरह की मुलाकातें नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करती हैं।
