भोपाल। मंत्री राकेश सिंह ने भोपाल स्थित होटल ताज लेकफ्रंट में आयोजित TV9 भारतवर्ष “सत्ता सम्मेलन, मध्यप्रदेश” कॉनक्लेव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार के कल्याणकारी प्रयासों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समग्र चर्चा की।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक निर्माण विभाग सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
