भोपाल। आज मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को पद्मभूषण सम्मानित श्री कमलेश डी पटेल ‘दाजी’ की पुस्तक ‘होली तीर्थंकर’ प्राप्त हुई, जिससे उन्हें आत्मीय प्रसन्नता हुई।
इस अवसर पर श्री रामचंद्र मिशन के क्षेत्रीय समन्वयक और मित्र श्री गजेंद्र गौतम, साथ ही पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं हार्टफुलनेस ट्रेनर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र ने उन्हें पुस्तक और शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि पुस्तक में जैन तीर्थंकरों द्वारा प्रकृति संरक्षण के महत्व की अमूल्य जानकारियाँ शामिल हैं, जिन्हें वे पूंजी के रूप में ग्रहण करते हैं।
