भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक बनते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज समत्व भवन से वर्चुअली विभिन्न जिलों के अतिवृष्टि, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों से चर्चा की।
इस अवसर पर 11 जिलों के 17,500 किसानों को कुल ₹20.6 करोड़ की राहत राशि का वितरण किया गया।
मंत्री करन सिंह वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 में अब तक प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को कुल ₹188.52 करोड़ की सहायता प्रदान की है।
