इंदौर स्थित मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष युवराज महाआर्यमन सिंधिया को अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि महाआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश क्रिकेट नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे और उन्होंने मार्गदर्शन प्रदान किया।
