बुरहानपुर।
गणेशोत्सव के दौरान बुरहानपुर में बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि 12 फीट ऊँची गणेश प्रतिमा ले जाते समय सड़क पर बने गड्ढों की वजह से प्रतिमा असंतुलित होकर गिर गई। इस हादसे में खंडवा निवासी शशांक जोशी (26 वर्ष) की मौत हो गई।
घटना पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा —
“मुख्यमंत्री जी, यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सरकारी हत्या है। दोषी पूरी सरकार और भाजपा द्वारा बनाया गया भ्रष्ट सिस्टम है। इस अक्षम्य अपराध के जिम्मेदारों पर तत्काल हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार को न्यूनतम 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि तत्काल दी जाए।”
पटवारी के बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और शोक दोनों व्याप्त हैं।
