बड़ौनी।
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को बड़ौनी स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने सर्व जातीय 1108 कुण्डीय चंडी महायज्ञ के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर पूज्य संत प. कृष्णनंद शास्त्री महाराज सहित संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा, बड़ौनी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दतिया धीरू दांगी एवं जनपद अध्यक्ष ब्रजेश यादव भी उपस्थित रहे।
