दतिया, 26 अगस्त 2025।
आज दतिया जिले में शिक्षा और कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित दतिया जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह संस्थान दतिया सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि अनुसंधान और आधुनिक खेती की दिशा में नए अवसर खोलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और ‘शिक्षा के साथ कृषि’ को जोड़ने की सोच का परिणाम है।
हालांकि कार्यक्रम स्थल पर माननीय प्रधानमंत्री की कोई तस्वीर प्रदर्शित नहीं थी, जिसे लेकर कई नागरिकों ने आश्चर्य भी व्यक्त किया।
