सांसद भारत सिंह ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के डबरा की ग्राम पंचायत देवगढ़ में 2 करोड़ 18 लाख की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री जनमन आवास और 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भूमिपूजन किया।
इसके साथ ही उन्होंने –
ग्राम पंचायत सिसगांव में ₹9.37 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड,
ग्राम पंचायत मेहगांव में ₹6.82 लाख की लागत से होने वाले शांतिधाम सौंदर्यीकरण कार्य,
ग्राम पंचायत किटोरा में ₹7.15 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड,
ग्राम पंचायत किरोल में पंचायत भवन के पास ₹3.24 लाख की लागत से बनने वाले चबूतरे का भी भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, दुर्गेश कुंवर जाटव, जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
