डबरा।
लोकतंत्र के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड डबरा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डबरा विधायक सुरेश राजे विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक राजे ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी को एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को और अधिक मज़बूत करने का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।