डबरा। 15 अगस्त, 1947 के दिन हमारे देश ने अंग्रेज़ी हुकूमत से आज़ादी पाई। यह सिर्फ़ एक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और अनगिनत वीरों ने अपने प्राण मातृभूमि के लिए न्यौछावर किए।
आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दून पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, डबरा में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। डबरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश मेहताब सिंह गुर्जर जी ने ध्वजारोहण किया और छात्रों को जीवन में शिक्षा के माध्यम से अपने और देश के गौरव को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री भरत श्रीवास्तव, प्राचार्य श्री अवनीश ओझा और सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में देशभक्ति और एकता की भावना को प्रज्वलित किया गया।
