डबरा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डबरा विधायक श्री सुरेश राजे ने समस्त भारतवासियों को राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “देश की स्वतंत्रता के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले, हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारत मां के वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को मैं कोटि-कोटि प्रणाम और नमन करता हूं।”
विधायक ने सभी से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एकता, भाईचारे और देशभक्ति के संकल्प को और मजबूत बनाएं।
उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद, जय भारत, जय संविधान” के उद्घोष के साथ किया।
