दतिया — प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे #HarGharTiranga अभियान के तहत पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज अपने दतिया स्थित निवास ‘माई कृपा’ पर तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि तिरंगा फहराना हमारे देश के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे गर्व के साथ इस अभियान से जुड़ें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
#जय_हिंद
