दतिया — आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे #हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत कलेक्टर दतिया श्री स्वप्निल वानखेडे और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर में भ्रमण किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
#जय_हिंद
