पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तिरंगा यात्रा में की सहभागिता 🇮🇳
दतिया — पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
पीतांबरा पीठ से किला चौक तक निकली इस यात्रा में उमड़े विशाल जनसैलाब में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना स्पष्ट झलक रही थी।
डॉ. मिश्रा ने कहा —
“यह तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, देश के सम्मान और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। यह हमें आजादी दिलाने वाले वीरों की याद दिलाता है।”
उन्होंने आगे कहा —
“जो लोग मोदी जी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं, उन्हें भी कभी राष्ट्रभक्ति की ऐसी यात्रा निकालनी चाहिए।”
