337433pwpadmin

गणेशोत्सव पूजन हेतु डबरा शहरवासियों से अपील

गणेशोत्सव पर्व को सुरक्षित एवं निर्विघ्न मनाने हेतु सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से विनम्र निवेदन है कि—

1️⃣ पंडाल सुरक्षा

कृपया 33 केवी/11 केवी विद्युत लाइनों के नीचे पंडाल न बनाएं।

पंडाल लगाने से पूर्व पावर लाइनों से उचित दूरी का ध्यान रखें।

2️⃣ विद्युत लाइन की सूचना

यदि कहीं भी पंडाल के पास लाइन/केबल मानक दूरी से नीचे हो, तो तत्काल विद्युत कार्यालय में आवेदन दें।

3️⃣ अस्थाई कनेक्शन

सभी पूजा समितियाँ पंडाल में लाइटिंग हेतु अस्थाई कनेक्शन की रसीद कटवाकर मीटर लगवाएँ।

इससे ओवरलोडिंग, ट्रांसफार्मर फेल और पूजा के बीच विद्युत बाधा से बचा जा सकेगा।

4️⃣ स्वच्छता एवं सुरक्षा

घर का कूड़ा-कचरा ट्रांसफार्मर के नीचे न डालें।

इससे गायों को करंट लगने का खतरा रहता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

5️⃣ हेल्पलाइन नंबर

किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या हेतु बस स्टैंड सबस्टेशन स्थित हेल्पलाइन ☎ 72229-65036 पर संपर्क करें।

6️⃣ विजिलेंस चेकिंग बिल

जिन उपभोक्ताओं के विजिलेंस चेकिंग के बिल शेष हैं, वे 13 सितम्बर 2025 तक आयोजित लोक अदालत में अपनी राशि जमा करें।

लोक अदालत में दी जाने वाली छूट केवल 13 सितम्बर तक ही उपलब्ध रहेगी।

⚠️ महत्वपूर्ण नोट

नियमित रूप से अपना विद्युत बिल जमा करें।

बिल जमा होने के बाद ही शिकायत दर्ज की जाएगी।

विद्युत का उपयोग केवल मीटर से ही करें। बिना मीटर उपयोग पर विद्युत अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

🙏 आप सभी के सहयोग से हम सब मिलकर सुरक्षित एवं सफल गणेशोत्सव का आयोजन कर पाएँगे।

सांसद भारत सिंह कुशवाह व विधायक सुरेश राजे पहुंचे गिजौर्रा

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह रविवार को डबरा विधानसभा के ग्राम गिजौर्रा पहुँचे। उन्होंने प्रसिद्ध देवस्थान श्री मोदी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके उपरांत साहू समाज द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर सांसद ने समाज को प्रगति और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से डबरा विधायक सुरेश राजे भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री ओमप्रकाश साहू (अध्यक्ष, मोदी बाबा धाम), विकास साहू (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश), श्री तैलिक साहू, श्री महेंद्र साहू, कोमल साहू, पूर्व पार्षद भीकम साहू, दीपक मोदी, विशाल साहू, सुमित साहू, बद्री प्रसाद साहू, दीपक साहू, नंदकिशोर साहू, नरेंद्र सिंह राठौर, महेश साहू, नीरज साहू व सेवाराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों से भी भेंट की।

नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से मुलाकात, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ संगठन को मज़बूत करने पर मंथन

कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों से भी मुलाकात की।

बैठक में संगठन की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
श्री पटवारी ने कहा कि “ऊर्जा और उत्साह से भरी यह ‘टीम मध्यप्रदेश’ कांग्रेस के विचार और संस्कार को हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।”

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षों ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को मज़बूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विधायक सुरेश राजे ने किया माधव हेड का निरीक्षण, किसानों तक पहुंचेगा पानी

डबरा। विधायक सुरेश राजे आज माधव हेड पर पहुंचे और नहरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सिंचाई के लिए समय पर पर्याप्त पानी पहुंचना चाहिए।
विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और खेतों तक पानी पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना, स्वास्थ्य हाल जाना

सेवड़ा के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ग्राम भगुवापुरा एवं बड़ोखरी पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ग्राम भगुवापुरा निवासी श्रीराम राजपूत एवं श्री जबर सिंह राजपूत के पूज्य पिताजी स्व. साहब सिंह राजपूत, श्री रमेश राजपूत की पत्नी तथा श्री कृष्णा सिंह राजपूत के पूज्य पिताजी स्व. गुंदे पटेल के असमय निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारों को ढांढस बंधाया।

पूर्व विधायक ने समाज के प्रति स्व. साहब सिंह जी के योगदान को भी याद किया।

इसके अलावा, बड़ोखरी निवासी कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष श्री राजकुमार राजपूत की भाभी के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसी क्रम में उन्होंने ग्राम खंजापुरा के पूर्व सरपंच सोबरन सिंह चौहान एवं राजदीप चौहान के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिमोहन गुर्जर, जनपद सदस्य ज्ञान सिंह राजपूत, गंभीर सिंह राजपूत, ओम जी गुर्जर, राजू यादव, भैया राजा धीरपुरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जबलपुर से टाइगर रिज़र्व कॉरिडोर तक बनेगी फोरलेन सड़क, साढ़े पाँच हजार करोड़ की परियोजना

जबलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिज़र्व कॉरिडोर को जोड़ने के लिए साढ़े पाँच हजार करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क कनेक्टिविटी की घोषणा की है।

इस सड़क के निर्माण से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

Gramdarshan.com

दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़नू की टोरिया पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की गंभीर वारदात सामने आई है। घटना में शामिल पाँच आरोपियों – हरगोविंद पाल, करण यादव, पंकज यादव, देव अहिरवार और सचिन अहिरवार – के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरगोविंद पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई हैं।

इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सांसद भारत सिंह ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

सांसद भारत सिंह ने ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के डबरा की ग्राम पंचायत देवगढ़ में 2 करोड़ 18 लाख की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री जनमन आवास और 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भूमिपूजन किया।

इसके साथ ही उन्होंने –

  • ग्राम पंचायत सिसगांव में ₹9.37 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड,

  • ग्राम पंचायत मेहगांव में ₹6.82 लाख की लागत से होने वाले शांतिधाम सौंदर्यीकरण कार्य,

  • ग्राम पंचायत किटोरा में ₹7.15 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड,

  • ग्राम पंचायत किरोल में पंचायत भवन के पास ₹3.24 लाख की लागत से बनने वाले चबूतरे का भी भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, दुर्गेश कुंवर जाटव, जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सांसद भारत सिंह ने दूध खो धाम में किया पूजन-अर्चन

ग्वालियर। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध स्थल श्री दूध खो धाम में आज सांसद भारत सिंह ने दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्री श्री 1008 संत गणेश दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी सांसद के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सवाल
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितू (जीतू) पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 23 अगस्त को कटनी में आयोजित होने जा रहे माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितू (जीतू) पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 23 अगस्त को कटनी में आयोजित होने जा रहे माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पटवारी ने पत्र (क्रमांक 10142/25, दिनांक 22/08/2025) में आरोप लगाया है कि यह कॉन्क्लेव प्रदेश की खनिज संपदा के सतत और पारदर्शी उपयोग के बजाय खनन माफियाओं को संरक्षण देने का मंच बनकर रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज अवैध खनन और संगठित अपराधों के लिए बदनाम हो चुका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक पर हमले हो चुके हैं और कई भाजपा नेताओं पर माफियाओं से संबंध रखने के आरोप लगे हैं।

पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल किए—

  • क्या कॉन्क्लेव में खनन माफियाओं पर कार्रवाई की ठोस रूपरेखा भी रखी जाएगी?

  • कितने माफिया जेल में हैं और कितनों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?

  • माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा क्यों सुनिश्चित नहीं की गई?

कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि प्रदेश सरकार अवैध खनन पर लगाम कसने हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन करे और जनता की संपदा को माफियाओं से बचाए।