नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से मुलाकात, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ संगठन को मज़बूत करने पर मंथन
कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों से भी मुलाकात की।
बैठक में संगठन की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
श्री पटवारी ने कहा कि “ऊर्जा और उत्साह से भरी यह ‘टीम मध्यप्रदेश’ कांग्रेस के विचार और संस्कार को हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।”
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षों ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन को मज़बूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
