दतिया (मध्यप्रदेश) स्थित मां पीतांबरा पीठ को तांत्रिक साधना का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यह पीठ देशभर में प्रसिद्ध है और यहाँ देवी मां बगलामुखी और धूमावती के स्वरूप में विराजमान हैं।
🔹 स्थापना
इस शक्तिपीठ की स्थापना सन 1920 के आसपास प्रसिद्ध संत परमहंस पंडित श्री श्री स्वामी जी महाराज (जिन्हें “सिद्धपुरुष” कहा जाता है) ने की थी।
स्वामी जी ने कठोर तप और साधनाओं के बाद इस स्थान को सिद्ध किया।
पीठ की अधिष्ठात्री देवी मां पीतांबरा बगलामुखी हैं, जो पीली वस्त्र धारण करती हैं, इसलिए इन्हें “पीतांबरा” कहा जाता है।
🔹 धार्मिक और तांत्रिक महत्व
इसे भारत का सबसे बड़ा तांत्रिक साधना स्थल माना जाता है।
यहाँ मां बगलामुखी और मां धूमावती की आराधना होती है।
देश-विदेश से साधक यहाँ तांत्रिक साधनाओं के लिए आते हैं।
कहा जाता है कि यहां साधना करने वाले की हर मनोकामना पूरी होती है और साधक को विशेष शक्तियाँ प्राप्त होती हैं।
🔹 ऐतिहासिक घटनाएँ
मान्यता है कि सन 1962 के भारत-चीन युद्ध में यहाँ विशेष यज्ञ किया गया था, जिसके बाद युद्ध की परिस्थितियाँ भारत के पक्ष में बदलीं।
राजनेताओं, सैनिकों और बड़े-बड़े संतों ने इस पीठ पर आकर साधना की है।
🔹 वर्तमान
आज यह पीठ दतिया का सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल है।
नवरात्रि और विशेष पर्वों पर यहाँ लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं।
यहां साधारण भक्त से लेकर बड़े-बड़े राजनेता तक मां पीतांबरा के दर्शन के लिए आते हैं।
भोपाल। राजधानी के चार इमली इलाके में बीती रात आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आशीष का मोबाइल लूट लिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और चूनाभट्टी झुग्गी बस्ती की तरफ फरार हो गए।
रातभर क्राइम ब्रांच की टीमों ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह चूनाभट्टी और कमला नगर थाना क्षेत्रों में सक्रिय है।
कांग्रेस ने इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
ग्वालियर। आज कलेक्ट्रेट ग्वालियर में आयोजित रवि उर्वरक वितरण हेतु कार्ययोजना बैठक में डबरा विधायक सुरेश राजे शामिल हुए। बैठक में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह और कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान भी मौजूद रहीं। बैठक में आगामी सीज़न के लिए उर्वरक वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विधायक सुरेश राजे ने किसानों के हित में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
ग्वालियर। नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जिले में गरबा, डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली समितियों को जिला प्रशासन ने आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी श्री सी. बी. प्रसाद द्वारा आदेश जारी किए गए।
निर्देशों के मुख्य बिंदु:
प्रतिभागियों और आगंतुकों को पहचान पत्र सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
आयोजन स्थल, प्रवेश व निकास द्वार पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
पंडालों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था अनिवार्य होगी।
कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक उपचार (First Aid) की व्यवस्था रहेगी।
संदिग्ध सामग्री, आपत्तिजनक वस्तु या किसी भी प्रकार के हथियार लाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विद्युत वायरिंग की जाँच कराकर संबंधित विभाग से विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र लेना होगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में और खाद्य विभाग के औचक निरीक्षण के दौरान: 🛑 नगर परिषद मोहना में 923 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किए गए 💰 कुल मूल्य: ₹19,20,379/-
📌 स्थल विवरण:
श्री मोती सिंह, गुरूद्वारा मोहल्ला – 7 सिलेण्डर (₹17,272)
जीवन ज्योति गैस एजेंसी, पाटई मोहना – 916 सिलेण्डर (₹19,03,107)
⚖️ दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
👮♂️ कार्यवाही में शामिल अधिकारी:
जिला आपूर्ति नियंत्रक: श्री अरविन्द सिंह भदौरिया
सहायक आपूर्ति अधिकारी: श्री महावीर सिंह राठौर, श्री सौरभ जैन
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी: श्रीमती सारिका कुशवाह, श्रीमती प्रीटी गुप्ता
💡 जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक दुरूपयोग और अनाधिकृत भण्डारण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
दतिया। ग्राम पंचायत चिरौली में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। पंचायत सचिव मनोज दांगी ने सरकारी योजनाओं का गला घोंटते हुए मृतक कमलेश वंशकार के नाम से संबल योजना का कार्ड बनवाया।
मृतक का निधन 04 नवंबर 2024 को हो चुका था, लेकिन सचिव ने 7 नवंबर को मृतक के नाम से आवेदन किया और 23 दिसंबर को सत्यापन भी कर डाला। ग्रामीणों का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक और धंधेबाजी की पराकाष्ठा है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. मोहन यादव, एसपी दतिया स्वप्निल वंखेड़े और PRO दतिया से तत्काल जांच और सचिव पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
✨ ग्रामीणों का गुस्सा साफ है – “जिंदा पात्रों को तंग किया जाता है, मृतकों के नाम पर सब कुछ आसान हो जाता है। अगर यह चलता रहा तो संबल योजना का नाम बदलकर ‘मृत आत्मा योजना’ रखना पड़ेगा।”
डबरा। रॉयल आईटीआई कॉलेज, डबरा में दिनांक 20 सितम्बर 2025 को रॉयल फाउंडेशन द्वारा निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा भाजपा अध्यक्ष (ग्रामीण) जसदीप संधू, विशिष्ट अतिथि स्वच्छता पखवाड़ा 2025-26 ब्रांड एंबेसडर सौरभ दुबे, समाजसेवी श्याम श्रीवास्तव सनम और अध्यक्षता संस्था संचालक राजीव श्रीवास्तव जी ने की।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट गुजरात, यूनो मिंडा बैंगलौर, धूत ट्रांसमिशन हरियाणा, बी.पी.एल. (वीवो) प्रा.लि. नोएडा और पेटीएम जैसी कंपनियों ने भाग लिया। मेले में लगभग 329 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 168 प्रतिभागियों को मौके पर ही जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए।
अतिथियों ने युवाओं को परिश्रम, अनुशासन और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन और आयोजकों की भी सराहना की गई।
डबरा। लायन्स क्लब डबरा द्वारा पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर दिनांक 21 सितम्बर 2025, रविवार को दिवंगत लायन सदस्यों की पुण्य स्मृति में भण्डारे का आयोजन किया गया।
भण्डारे में क्लब के सभी सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता 👉 अध्यक्ष – लायन बृजेश गुप्ता 👉 कोषाध्यक्ष – लायन अनिल जैन 👉 सचिव – लायन अमोल सिंह राणा ने की।
इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य 👉 सरदार शोभा सिंह, 👉 मोहन संतवानी, 👉 ई. मदन गुप्ता, 👉 महेन्द्र सिंह राणा, 👉 नरेश गोयल, 👉 प्रभु सिंघल, 👉 संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
📍 आयोजन स्थल : कन्या विद्यालय के पास, सुभाष गंज, डबरा ⏰ समय : दोपहर 12 बजे
लायन्स क्लब डबरा के सदस्यों ने दिवंगत साथियों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और सेवाभाव से सहयोग दिया।
कानपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा उर्फ माही (20) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सेल्फी खींची और दोस्त की मदद से शव को सूटकेस में भरकर 100 किमी दूर बांदा की यमुना नदी में फेंक दिया।
🔎 मामले की पूरी कहानी
पीड़िता की मां ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 8 अगस्त को दर्ज कराई थी।
आरोपी सूरज ने पुलिस को गुमराह करते हुए खुद तलाश में शामिल होने का नाटक किया।
वह 3 दिन तक मोबाइल से खुद को आकांक्षा बताकर परिवार को मैसेज करता रहा।
सीडीआर व लोकेशन ट्रेसिंग के बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती की तो उसने जुर्म कबूल किया।
उसने बताया कि दूसरी गर्लफ्रेंड के दबाव में पहली प्रेमिका की हत्या की।
👮 डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी ने 21 जुलाई को हत्या की थी और शव को यमुना नदी में फेंका था। प्रयागराज, कौशांबी और बांदा में शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
#शिवपुरी जिले के #सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति ने शक के चलते अपनी पत्नी आरती आदिवासी (23) की नाक दांतों से काट दी। इस वारदात में पति राजेश आदिवासी (25) और उसके जीजा सलीम खान (35) शामिल थे।
👮♂️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को आदिवासी बस्ती से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
पुलिस ने मामला बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया है और जांच जारी है।