गोटेगाँव, श्रीधाम (नरसिंहपुर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री आदर्श शिक्षा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुजनों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि— “समाज में मेधा रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति आने वाली पीढ़ी को कुछ न कुछ अवश्य दे। आज देश को एक सात्विक, चरित्रवान और निस्वार्थ भाव से संकल्पित पीढ़ी की आवश्यकता है।”
समारोह में उन्होंने गुरुजनों को नमन करते हुए शिक्षा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की और समाज को ज्ञानवान व सामर्थ्यवान बनाने के लिए गुरु-शिष्य परंपरा को और मजबूत करने का आह्वान किया।
📍 गोटेगाँव, श्रीधाम (जिला नरसिंहपुर) 🗓️ शिक्षक दिवस समारोह
राजगढ़। मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के पचोर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने ₹1273.89 लाख (12.73 करोड़) के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹262.05 लाख (2.62 करोड़) के कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, सांसद श्री रोडमल नागर, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव, नरसिंहगढ़ विधायक श्री मोहन शर्मा, खिलचीपुर विधायक श्री हजारी लाल दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष श्री विकास करोड़िया सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
इंदौर। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर इंदौर की धरती पर अखाड़ों की वीर परंपरा और शस्त्रकला की अद्भुत धरोहर को जन-जन तक पहुँचाने हेतु जय हरसिद्धि मां बृजलाल गुरु व्यायामशाला द्वारा भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शस्त्र पूजन कर “अखाड़ों की अनंत गाथा” स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह अमूल्य कृति भावी पीढ़ियों के लिए संस्कृति और परंपरा का सेतु बनकर उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त दस्तावेज सिद्ध होगी।
आयोजन में राष्ट्रकवि श्री सत्यनारायण सत्तन, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान, बृजलाल गुरु व्यायामशाला के उस्ताद श्री मोहन यादव, संचालक श्री जगदीश कैथवास, श्री शरद शेखावत, श्री ऋषि कसेरा सहित बड़ी संख्या में स्वजन उपस्थित रहे।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण पहलें शुरू की हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करना है।
प्रदेश में हो रहे इन प्रयासों के पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा का मार्गदर्शन है, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है।
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 56वीं दो दिवसीय बैठक में मध्यप्रदेश ने भी सहभागिता की।
बैठक के संबंध में बताया गया कि आगामी त्यौहारों और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें जनहित से जुड़े कई निर्णय लिए जाने हैं।
प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री राज्यों व केंद्र के बीच सामंजस्य स्थापित कर करदाताओं एवं उपभोक्ताओं के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार जीएसटी व्यवस्था को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाने की दिशा में अग्रसर है।
साथ ही यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कर संग्रहण और वित्तीय प्रबंधन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहा है।
बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बैतूल में “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, राजेंद्र जैसवाल, पूर्व विधायक पीआर बोडके, बृम्हा भलावी, धरमू सिंह, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे सहित वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डबरा। शाहनाई गार्डन में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का शुभारंभ पूर्व मंत्री इमरती देवी ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और उत्साहपूर्वक गरबा एवं डांडिया महोत्सव की शुरुआत हुई।
सेंवढ़ा। अग्रवाल मोदी परिवार द्वारा बड़े बाबा मंदिर के पास आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल शामिल हुए।
उन्होंने व्यास गद्दी पर विराजमान परम पूज्य गौरव कृष्ण जी महाराज वृंदावन धाम का चरण वंदन कर पुष्पहार अर्पित किया और सम्मानित किया। तत्पश्चात नगरवासियों के साथ बैठकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल के साथ मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मनमोहन दीक्षित, प्रवीण गोस्वामी, विनोद गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, राजकुमार महेश्वरी, इमरान खान, लवकुश सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कौशल शर्मा के पुत्र अमित शर्मा के निधन पर व्यक्त की संवेदना
सेंवढ़ा। विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कौशल शर्मा के पुत्र अमित शर्मा के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे ग्राम पहाड़ी रावत स्थित उनके निवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
विधायक श्री अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।
इस अवसर पर उनके साथ डी.एस. यादव, अमज़द खान, सतीश पचौरी, राम मिलन सिंह कमरिया, प्रभात श्रीवास्तव, वीरेन्द्र शर्मा, राम लखन शर्मा, बंटी जाट, राम भूषण शर्मा, सत्यम शर्मा, अमर सिंह धाकड़, सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।