नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 56वीं दो दिवसीय बैठक में मध्यप्रदेश ने भी सहभागिता की।
बैठक के संबंध में बताया गया कि आगामी त्यौहारों और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें जनहित से जुड़े कई निर्णय लिए जाने हैं।
प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री राज्यों व केंद्र के बीच सामंजस्य स्थापित कर करदाताओं एवं उपभोक्ताओं के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार जीएसटी व्यवस्था को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाने की दिशा में अग्रसर है।
साथ ही यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कर संग्रहण और वित्तीय प्रबंधन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहा है।
