इंदौर। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने नंदानगर स्थित गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन कर महाआरती में सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने श्री दीनबंधु दास महाराज के मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण किया और इसे जीवन में आध्यात्मिक शांति का अमूल्य अनुभव बताया।
भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और विधायक श्री रमेश मेंदोला भी सम्मिलित हुए।
