गोटेगाँव, श्रीधाम (नरसिंहपुर)।
शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री आदर्श शिक्षा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुजनों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि— “समाज में मेधा रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति आने वाली पीढ़ी को कुछ न कुछ अवश्य दे। आज देश को एक सात्विक, चरित्रवान और निस्वार्थ भाव से संकल्पित पीढ़ी की आवश्यकता है।”
समारोह में उन्होंने गुरुजनों को नमन करते हुए शिक्षा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की और समाज को ज्ञानवान व सामर्थ्यवान बनाने के लिए गुरु-शिष्य परंपरा को और मजबूत करने का आह्वान किया।
📍 गोटेगाँव, श्रीधाम (जिला नरसिंहपुर)
🗓️ शिक्षक दिवस समारोह
