चंदला विधानसभा क्षेत्र में मंत्री दिलिप अहिरवार जी के प्रयासों से 57 हेक्टेयर भूमि पर 5 हजार से अधिक गायों की गौशाला बनने जा रही है। गौरिहार जनपद के सरवई में इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मंत्री जी वादों से ज्यादा काम करने पर विश्वास रखते हैं। इस गौशाला के निर्माण से सरवई व गौरिहार के आसपास के गाँवों को आवारा पशुओं से निजात मिलेगी।
लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चंदला विधानसभा का विकास नए आयाम स्थापित करेगा।
भोपाल। आज मानस भवन में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर यूथ फिजियो द्वारा आयोजित “2nd फ्यूचर फिजियोश्स कनेक्ट” कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “फिजियोथेरेपी केवल उपचार की पद्धति नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने का माध्यम है। यह न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ करती है बल्कि मानसिक आत्मविश्वास भी लौटाती है।”
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभाशाली फिजियोथेरेपिस्टों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। मंत्री पटेल ने इस सार्थक आयोजन के लिए यूथ फिजियो टीम को साधुवाद भी दिया।
रीवा। मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने आज ग्राम बरखेड़ी का दौरा किया और भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं सरपंच श्री सागर सिंह गुर्जर तथा उनके परिवारजनों से उनके निवास पर आत्मीय भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री राजू यादव और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री गिरराज लववंशी भी उपस्थित रहे।
श्री पंवार ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और ऐसे कार्यकर्ताओं से मिलना सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।
रीवा। आज रीवा रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री लखन पटेल का आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
Click edit to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, cctetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को समत्व भवन निवास, भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से तेंदूखेड़ा और जबेरा के किसानों के खातों में 3 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि हस्तांतरित की।
कार्यक्रम में दमोह एनआईसी कक्ष से प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि सरकार संकट की घड़ी में किसानों और आमजनों के साथ मजबूती से खड़ी है। जबेरा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल का तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक जबेरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि वितरित की जा चुकी है।
किसानों ने राहत राशि मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का आभार व्यक्त किया और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।
भोपाल। आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भोपाल। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में मंत्री इंदर सिंह परमार ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे।
मंत्री परमार ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां प्रदान कीं।
उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कोटेश्वर। आज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कोटेश्वर मंडल के साथी कार्यकर्ताओं के साथ कोटेश्वर मंदिर क्षेत्र, स्टोर एरिया और अन्य स्थानों में जलभराव की स्थिति, विद्युत, सड़क और सीवर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों के लिए दिशा-निर्देश दिए ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
निवाड़ी। प्रभार जिला निवाड़ी के पृथ्वीपुर में आयोजित जल विहार एवं मेला महोत्सव में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने हिस्सा लिया और श्री जयसिंहराजा जी की भजन संध्या का आनंद लिया।
कार्यक्रम में “संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग” के राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोढी, पूर्व पृथ्वीपुर विधायक डॉ. शिशुपाल यादव, पृथ्वीपुर नगर परिषद की चेयरमैन श्रीमती नीलू केशर खटीक, अध्यक्ष जल बिहार समिति श्रीमती हरबू मकुंदी कुशवाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक है और ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और आनंद का वातावरण बनता है।
भोपाल। मंत्री विश्वश कैलाश सारंग ने आज TiE (The Indus Entrepreneurs) मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित एंटरप्रेन्योर एआई समिट 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित सभी को संबोधित किया।
इस अवसर पर TiE भोपाल चैप्टर का भी शुभारंभ किया गया। मंत्री सारंग ने कहा कि यह समिट केवल तकनीक पर चर्चा का मंच नहीं है, बल्कि व्यवसाय की नई दिशा और दृष्टि तय करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। भोपाल में इसका आयोजन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।