चंदला विधानसभा क्षेत्र में मंत्री दिलिप अहिरवार जी के प्रयासों से 57 हेक्टेयर भूमि पर 5 हजार से अधिक गायों की गौशाला बनने जा रही है।
गौरिहार जनपद के सरवई में इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मंत्री जी वादों से ज्यादा काम करने पर विश्वास रखते हैं। इस गौशाला के निर्माण से सरवई व गौरिहार के आसपास के गाँवों को आवारा पशुओं से निजात मिलेगी।
लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चंदला विधानसभा का विकास नए आयाम स्थापित करेगा।
