भोपाल। आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्ष रहे।
इस अवसर पर मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
