दतिया — पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा ने ग्राम तगा में शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जोशीले देशभक्ति गीत गाए और वंदे मातरम् व भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साह का माहौल बना दिया।
