ग्वालियर — सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 65, गिरवाई मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।
सांसद ने कहा — “तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि मां भारती के प्रति हमारी निष्ठा, तिरंगे के प्रति हमारा सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, गिरवाई मंडल अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कुशवाह, वार्ड 65 पार्षद श्री भूपेंद्र कुशवाह, श्री केशव बघेल, श्री सुरेश बघेल, श्रीमति अरुणा किरार, विकास साहू, राजेंद्र कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री केशव गुर्जर, श्री भरत दांतरे सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
