दतिया — कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े (IAS) ने आज मत्स्य कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया और मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने वाली विशेष मछली गैम्बूसिया, स्पॉनिंग पूल, इन्क्यूबेशन पूल, प्रजनक पोखर सहित विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने मत्स्य उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की और विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक, मत्स्य विभाग श्री राजेश पाठक भी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने मत्स्य पालन को ग्रामीण आजीविका और स्वास्थ्य संरक्षण दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
