ग्वालियर। जिले में रेत सहित अन्य खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व, वन, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने विकासखंड घाटीगाँव के ग्राम चैत में स्थित वन भूमि पर कार्रवाई की।
तहसीलदार विकास भदौरिया के अनुसार, टीम ने अवैध उत्खनन में उपयोग की जा रही पाँच मोटर और लगभग 20 पाइप जब्त किए। जब्त मोटर और पाइप वन विभाग को सुपुर्द कर दिए गए हैं। साथ ही अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ वन व खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
#Gwalior #वन_सुरक्षा #रेत_उत्खनन #कलेक्टर #वन_विभाग #IllegalMining
