मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में आयोजित गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथे संस्करण के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह शुभ आगमन निश्चित रूप से क्षेत्र में पर्यटन विकास और नई संभावनाओं को ऊँचाई प्रदान करेगा। यह आयोजन प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पर्यटन और स्थानीय विकास को प्रोत्साहन देने वाला साबित होगा।
