स्वदेशी जागरण मंच ने प्रदेशभर में आयोजित किए जाने वाले स्वदेशी मेलों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी संदर्भ में इंदौर में अखिल भारतीय बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संगठक श्री सतीश कुमार, स्वदेशी मेलों के अखिल भारतीय प्रमुख श्री सचिंद्र कुमार बरियार, सह प्रमुख श्री साकेत सिंह राठौर सहित 16 प्रांतों से आए 195 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में इस वर्ष देशभर में 105 स्वदेशी मेलों के आयोजन का संकल्प लिया गया। इन मेलों का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनभागीदारी को मजबूत करना है।
