माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय स्कूलों की 12वीं कक्षा के टॉपर्स को स्कूटी की चाबी प्रदान की गई।
इसी तारतम्य में आज मार्तंड उत्कृष्ट विद्यालय 1, रीवा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिले के होनहार छात्रों को स्कूटी वितरित की गई।
इस अवसर पर मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रहित में योगदान की शुभकामनाएँ दीं।
