मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आज संजय गांधी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट भवन का निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि 200 बिस्तरों वाला कैंसर अस्पताल जल्द आरंभ हो सके। इस अस्पताल के शुरू होने से विंध्य क्षेत्र के कैंसर रोगियों को उपचार हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां अत्याधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
साथ ही मंत्री ने डॉक्टर्स कॉलोनी में निर्माणाधीन चिकित्सकों के नवीन आवासीय भवन का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी तथा इंजीनियरों को नियत समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
