मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘समाधान ऑनलाइन’ की बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न जिलों के चिन्हित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का निराकरण कराया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
