भोपाल। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाएं सिंचित कृषि को बढ़ावा देने और पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ “विकसित मध्यप्रदेश” के लक्ष्य को नए आयाम देंगी।
मंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे कृषि और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।
