मण्डला। आज मंत्री संपतिया उइडके ने मण्डला के आजाद वार्ड में निर्माणाधीन उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयसीमा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
मंत्री उइडके ने कहा कि यह उद्यान क्षेत्रवासियों के लिए हरियाली, स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्य लाभ और बच्चों के मनोरंजन का बेहतर स्थान बनेगा। इसके निर्माण से लोगों को सुरक्षित और सुखद वातावरण उपलब्ध होगा और यह सामुदायिक सद्भाव को भी प्रोत्साहित करेगा।
