ग्वालियर। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज प्रातः साइकिल से शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीतासागर, करनसागर और खैरी माता मंदिर सहित प्रमुख स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
