ग्वालियर। ललियापुरा क्षेत्र में अतिवर्षा से हुए जलभराव के कारण प्रभावित परिवारों को अब राहत मिलेगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर प्रभावितों को आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला प्रशासन की टीम प्रभावितों का सर्वेक्षण करेगी। सर्वेक्षण उपरांत मकान, बर्तन और कपड़ों की क्षति पर मुआवजा राशि वितरित की जाएगी।
इसके साथ ही सोमवार को क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया है, ताकि जलभराव से फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके।
